Nvidia ने रचा इतिहास, 5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप पार कर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 05:57 PM

surpasses 5 trillion market cap to become the world s most valuable company

अमेरिका की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Nvidia ने शेयर बाजार में नया इतिहास रचते हुए 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार कर लिया है और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। इस जबरदस्त उछाल के बाद कंपनी ने Apple Inc., Microsoft, Alphabet...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका की दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Nvidia ने शेयर बाजार में नया इतिहास रचते हुए 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप पार कर लिया है और दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। इस जबरदस्त उछाल के बाद कंपनी ने Apple Inc., Microsoft, Alphabet Inc. और Amazon जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।

शुक्रवार को Nvidia का शेयर 4.3% चढ़कर 208.27 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट वैल्यू एक समय 5.12 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई और एक ही दिन में 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। साल 2022 के अंत से अब तक कंपनी के शेयरों में 14 गुना से अधिक उछाल आ चुका है।

इस तेजी के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग है। Nvidia के GPU चिप्स दुनिया भर में एआई मॉडल को ट्रेन करने और चलाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहे हैं। Google, Microsoft, Meta Platforms और Amazon जैसी कंपनियां एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं, जिससे एनवीडिया को जबरदस्त बढ़त मिली है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!