टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स का IPO सात अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 200-212 रुपए प्रति शेयर तय

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 02:26 PM

technocraft ventures ipo to open on august 7

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड का 252 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात अगस्त को खुलेगा। नोएडा स्थित कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसके पहले सार्वजनिक निर्गम के लिए मूल्य दायरा 200-212

नई दिल्लीः बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स लिमिटेड का 252 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सात अगस्त को खुलेगा। नोएडा स्थित कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसके पहले सार्वजनिक निर्गम के लिए मूल्य दायरा 200-212 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ सात अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक छह अगस्त को बोली लगा पाएंगे। 

आईपीओ 95.05 लाख नए शेयर और 23.76 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का कुल आकार लगभग 251.88 करोड़ रुपए बैठता है। नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 150 करोड़ रुपए का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और निर्गम से जुड़े खर्चों के लिए होगा। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। वर्ष 1998 में स्थापित टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र की कंपनी है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!