Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Nov, 2026 12:46 PM

शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों के लिए आज काम की खबर है। मंगलवार, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। छुट्टी के चलते निवेशक आज NSE और BSE पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। अब घरेलू शेयर बाजार में...
मुंबईः शेयर बाजार से जुड़े निवेशकों के लिए आज काम की खबर है। मंगलवार, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। छुट्टी के चलते निवेशक आज NSE और BSE पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे। अब घरेलू शेयर बाजार में नियमित कारोबार बुधवार, 11 नवंबर से शुरू होगा।
हालांकि, कमोडिटी मार्केट में MCX का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं रहेगा। यहां सुबह का सत्र स्थगित रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी।
बुधवार को खुलेगा शेयर बाजार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बुधवार को सामान्य कारोबारी गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
आज बाजार बंद रहने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में घरेलू स्तर पर कोई कारोबारी बदलाव नहीं होगा। हालांकि, वैश्विक बाजारों में होने वाली हलचल का असर बुधवार को भारतीय शेयर बाजार खुलने के बाद दिखाई दे सकता है।
सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
छुट्टी से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 700 अंकों से अधिक नीचे आ गया था। हालांकि, आखिरी कारोबारी घंटों में बाजार ने कुछ रिकवरी की।
बैंकिंग और फार्मा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 81,106.65 अंक पर बंद हुआ, जिसमें 0.13 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 25,044.65 अंक पर पहुंचकर 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।