शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 509 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 01:09 PM

stock market rallies bse climbs 509 points nifty also gains

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली और टाटा समूह की खुदरा कारोबार इकाई ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद उसमें निवेशकों की मांग के बीच बाजार को समर्थन मिला।

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली और टाटा समूह की खुदरा कारोबार इकाई ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद उसमें निवेशकों की मांग के बीच बाजार को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स 509 अंक चढ़कर 74,660.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 148.20 अंक की बढ़त के साथ 23,083.95 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत चढ़ा। टाटा समूह की इस खुदरा कारोबार इकाई का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपए हो गया, जिसके बाद इसके शेयर में तेजी आई। 

दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट में कारोबार कर रहे हैं, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.19 प्रतिशत बढ़कर 116.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 943.60 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 905.01 अंक और निफ्टी 237.90 अंक चढ़कर बंद हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!