मनी लॉन्ड्रिंग मामलाः वीवो इंडिया के तीन और लोग गिरफ्तार, PMLA के तहत ED ने की कार्रवाई

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 04:31 PM

three more people of vivo india arrested ed takes action under pmla

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया...

बिजनेस डेस्कः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। तीनों लोगों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। 

संघीय एजेंसी ने इससे पहले इस मामले में चार गिरफ्तारियां की थीं जिनमें मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरि ओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग और चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में इन लोगों के खिलाफ दिल्ली में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष एक आरोप-पत्र भी दायर किया था और अदालत ने हाल ही में इसका संज्ञान लिया था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!