TVS मोटर का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 17.5% बढ़कर 819.55 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 13 May, 2026 04:00 PM

tvs motor s q4 net profit rises 17 5 to 819 55 crore

वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहनों की मजबूत बिक्री के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 819.55 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का...

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड का वित्त वर्ष-2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में वाहनों की मजबूत बिक्री के कारण एकीकृत शुद्ध लाभ 17.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 819.55 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 697.51 करोड़ रुपए था। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 15,052.73 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 11,542 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 15.60 लाख इकाई हो गई, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 12.16 लाख इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड की 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मोटरसाइकिल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 6.93 लाख इकाई हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 5.64 लाख इकाई थी। वहीं, स्कूटर बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 6.60 लाख इकाई रही, जो 2024-25 की समान अवधि में 5.02 लाख इकाई थी। चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1.15 लाख इकाई तक पहुंच गई, जबकि 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 76,000 इकाई थी। 

समीक्षाधीन तिमाही में तिपहिया वाहन बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 60,000 इकाई हो गई, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 37,000 इकाई थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 3,186.43 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 2,379.81 करोड़ रुपए था। वहीं, परिचालन आय बढ़कर 56,069.52 करोड़ रुपए हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 44,089 करोड़ रुपए थी। मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल दोपहिया और तिपहिया वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 58.89 लाख इकाई रही, जबकि 2024-25 में यह 47.44 लाख इकाई थी। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!