वोडाफोन आइडिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल उत्पादों के लिए साझेदारी की

Edited By Updated: 27 Nov, 2020 03:44 PM

vodafone idea partners in digital products for education healthcare

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के लिए कई साझेदारियां की हैं, जिसके तहत ग्राहकों को विशेष लाभों की पेशकश की जाएगी।

नई दिल्लीः वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के लिए कई साझेदारियां की हैं, जिसके तहत ग्राहकों को विशेष लाभों की पेशकश की जाएगी। दूरसंचार कंपनी के इस कदम से डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने के साथ ही आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

वीआईएल ने बताया कि दूरसंचार सेवाओं के साथ ही वह डिजिटल सेवाओं की पेशकश पर खासतौर से ध्यान दे रही है। इसके तहत कंपनी ने अपग्रेड, यूडेमी, पेडाजोजी, क्योर डॉट फिट, वनएमजी, एमफाइन, यूनीमार्ट और अन्य सेवाप्रदाताओं के साथ साझेदारी की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!