ट्राईसिटी मे΄ स΄क्रमण के 128 मामले, 6 मौते

Edited By Updated: 13 Jun, 2021 12:48 AM

53 people infected in mohali

च΄डीगढ़ मे΄ 58, प΄चकूला मे΄ 17 और मोहाली मे΄ 53 लोग स΄क्रमित

चंडीगढ़, (पाल): शनिवार को ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण के 128 मामले सामने आए। चंडीगढ़ में 58, पंचकूला में 17 और मोहाली में 53 लोग संक्रमित मिले। चंडीगढ़ और मोहाली में तीन-तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई। चंडीगढ़ के नए मरीजों में 30 पुरुष और 28 महिलाएं हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 540 हो गई है। 79 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल मरीज अब 61056 हैं। अभी 23 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 2408 लोगों की जांच हुई है। जिन तीन मरीजों की जान गई उनमें खुड्डा अलीशेर से 48 वर्षीय पुरुष, सैक्टर-41 से 70 वर्षीय पुरुष और बापूधाम से 70 वर्षीय महिला शामिल है। मरीजों को कोविड के साथ ही दूसरी कई बीमारियां भी थीं। शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 789 हो गई है। सैक्टर-38 से सबसे ज्यादा 8 केस आए। 

 


मिल्खा सिह की सेहत मे΄ सुधार, 15 को होगा टैस्ट  
चंडीगढ़, (लल्लन): फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी वह पी.जी.आई. के आई.सी.यू. वार्ड में एडमिट हैं। पी.जी.आई. के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है और उनके सभी मैडीकल पैरामीटर सामान्य हैं। 


उन्हें लगातार मैडीकल ऑक्सीजन की जरूरत कम महसूस हो रही है और वह खुद को काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वह अच्छी डाइट ले रहे हैं। 15 जून को उनका दोबारा कोरोना टैस्ट किया जाएगा। अगर रिपोर्ट नैगेटिव आई तो उन्हें आई.सी.यू. वार्ड से शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं, मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत में भी सुधार की खबर है। 


जिन वाहनो΄ के दस्तावेजो΄ की समयसीमा खत्म हुई, उनसे नही΄ वसूला जाएगा जुर्माना
चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही ये आदेश जारी किए जा चुके हैं कि जिन गाडिय़ों के फिटनैस, परमिट, ड्राइविंग लाइसैंस, रजिस्ट्रेशन और अन्य दस्तावेजों की समय सीमा एक फरवरी से 30 जून के बीच समाप्त हुई है, उन्हें मान्य माना जाएगा। हालांकि ये शिकायतें मिलती रहीं कि सैक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी द्वारा मान्य होने के बावजूद जुर्माना वसूला जा रहा था। 


अब चंडीगढ़ परिवाहन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि इन दिनों के दौरान कोई जुर्माना न वसूला जाए। 30 जून तक सभी दस्तावेजों को मान्य माना जाए। पहले केंद्र के निर्देश पर आर.एल.ए. ने 30 मार्च 2020, 9 जून 2020, 21 अगस्त 2020 और 27 दिसम्बर 2020 को मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 और सैंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 से जुड़े दस्तावेजों की वैलिडिटी को आगे बढ़ाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!