नोएडा में थार चालक की लापरवाही से उजड़ा परिवार, स्कूटी सवार पति की मौ'त; पत्नी अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 12:29 AM

a family was destroyed due to the negligence of a thar driver in noida

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार शाम एक थार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडाः नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार शाम एक थार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता सुबोध कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के इटैड़ा गोल चक्कर के पास सोमवार शाम को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार नीरज (40) तथा उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है, आरोपी चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!