फैक्टरी में आग लगने से 2 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 01:00 AM

two killed in factory fire chaos ensues

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सोमवार शाम टायर तेल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से दो श्रमिकों की झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय दोनों श्रमिक करीब 30 फुट ऊंचे एक टैंक पर मौजूद थे। आग की...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सोमवार शाम टायर तेल बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से दो श्रमिकों की झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय दोनों श्रमिक करीब 30 फुट ऊंचे एक टैंक पर मौजूद थे। आग की लपटों में घिरने के बाद दोनों नीचे गिर गए। चार अन्य श्रमिक और उस टैंकर का चालक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि करीब पांच साल से संचालित इस फैक्टरी में पुराने और बेकार टायरों को बंद तथा ऑक्सीजन रहित चैंबर में उच्च तापमान पर प्रसंस्करित कर टायर ऑयल बनाया जाता था। आग शाम करीब 5:30 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के जरीहा गांव के पास स्थित ओम जेवीआरडी फैक्टरी में लगी। यह फैक्टरी जिला मुख्यालय से करीब 44 किलोमीटर दूर है।

कानपुर देहात के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें शाम करीब 5:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद वह अग्निशमन केंद्र से तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में तीन और दमकल वाहनों को बुलाया गया। अधिकारी के अनुसार, करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!