हिमाचल की एंट्री पर पहुंचे सैंकड़ों वाहन, जाम’

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 01:19 AM

hundreds of vehicles reached himachal s entry

रविवार को हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में भारी भीड़ देखी गई

सोलन/ परवाणु, (ब्यूरो): सोमवार से हिमाचल प्रदेश में कफ्र्यू में मिलने वाली ढील से ठीक पहले रविवार को हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में भारी भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में यहां पर वाहन बैरियर पर एंट्री करवाकर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते नजर आए। इसके कारण वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक लगी रहीं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि जैसे ही मैदानी क्षेत्र के लोगों को हिमाचल प्रदेश में आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट के बिना एंट्री की सूचना मिली वे रविवार को ही बड़ी संख्या में हिमाचल की ओर रुख कर गए। कई पर्यटकों ने हिमाचल आने के लिए पंजीकरण नहीं करवाया था, जिनका पंजीकरण परवाणु बैरियर पर ही करवाया गया। एक अनुमान के मुताबिक रविवार शाम 7 बजे तक हिमाचल प्रदेश में करीब 3500 वाहनों ने प्रवेश किया।

 


उक्त राजमार्ग पर वाहनों की संख्या सड़क पर अधिक होने से वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढऩा पड़ा। इस दौरान बैरियर पर तैनात परवाणु पुलिस कर्मियों को यातायात संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।सप्ताह कावीकैंड होने के कारण बड़ी संख्या में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली के पर्यटक व हिमाचल में कफ्र्यू के बाद सोमवार को खुल रहे कार्यालयों में बाहरी प्रदेशों में रह रहे बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने छुट्टियों के बाद हिमाचल की ओर रुख किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!