ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी काबू

Edited By Updated: 12 Sep, 2019 01:29 PM

minor returning home from tuition molested accused

ट्यूशन से घर से जा रही नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

पंचकूला (चंदन): ट्यूशन से घर से जा रही नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिगा की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार नाबालिगा कुछ दिन पहले रात 8 बजे ट्यूशन से घर आ रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे एक पर्ची देने लगा। 

 

नाबालिगा ने पर्ची लेने से मना कर दिया और घर जाकर मां को आपबीती बताई। इसके बाद नाबालिगा की मां ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने नाबालिगा की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी की पहचान मुदेसिर के रूप हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!