ओडिशा में भारी बारिश-बाढ़ का कहर, 26 जिलों के 37.43 लाख लोग प्रभावित, 7 की मौत

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 07:51 PM

floods in odisha have affected over 37 lakh people so far seven dead

ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में इस वर्ष अब तक भारी बारिश और बाढ़ से 26 जिलों के 37.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि सात लोगों की मौत हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टंकधर त्रिपाठी के...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में इस वर्ष अब तक भारी बारिश और बाढ़ से 26 जिलों के 37.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि सात लोगों की मौत हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टंकधर त्रिपाठी के सवाल के जवाब में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री पुजारी ने बताया कि इस वर्ष भारी बारिश और बाढ़ से कुल 37,43,943 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों में सात लोगों और 93 मवेशियों की मौत हुई है। चार लोगों की मौत क्योंझर में जबकि बालासोर, ढेंकनाल और जाजपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

पुजारी ने बताया कि बाढ़ से 2.12 लाख हेक्टेयर फसल और 18,067 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निजी संपत्ति को हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर प्रभावित जिलों को कुल 234.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पंचायती राज एवं पेयजल विभाग ने सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए 478.92 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें 3,485 स्कूल भवन, 934 सामुदायिक भवन, 487 पंचायत भवन और 2,656 आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं।

पुजारी ने बताया कि सभी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है और विभाग को शुरुआती तौर पर 136.71 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ऊर्जा विभाग को भी मरम्मत के लिए 8.2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पुजारी ने कहा कि ओडिशा सरकार ने बाढ़ के कारण नुकसान झेलने वाले अलग-अलग विभागों के कुल 492.7 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!