ट्राईसिटी में 4042 केस, मोहाली में कोरोना से एक की मौत

Edited By Updated: 16 Jan, 2022 11:47 AM

no brake on speed in mohali and panchkula

शनिवार को शहर में 1795 कोविड केस कन्फर्म हुए। मरीजों में 942 पुरूष और 853 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा से 145 कन्फर्म हुए हैं।

चंडीगढ़,(पाल/ सुशील राज): शनिवार को शहर में 1795 कोविड केस कन्फर्म हुए। मरीजों में 942 पुरूष और 853 महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा मरीज मनीमाजरा से 145 कन्फर्म हुए हैं। कोविड पॉजिटिविटी रेट 26.71 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते का पॉजिटिविटी रेट 22.47 प्रतिशत रहा। कुल मरीजों की संख्या अब 76270 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 6721 सैंपल्स लिए गए। शहर में हफ्ते से एवरेज केस 1216 कन्फर्म हो रहे हैं। 541 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब एक्टिव केस शहर में 8511 हो गए हैं। हैल्थ डायरैक्टर के मुताबिक जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। हम टैस्टिंग ट्रैसिंग और वैक्सीनेशन को लगातार बढ़ा रहे हैं। लोगों को कोविड नियमों की अनदेखी नहीं करनी है। जिन लोगों की वैक्सीन पेंडिंग है वह जल्द से जल्द इसे लें। 1795 कोविड मामलों में से 33 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया है, इन मरीजों में कइयों को कोविड के साथ ही दूसरी कई तरह की बीमारी भी हैं, ऐसे में उन्हें मैडिकल केयर की जरूरत है, जबकि 1762 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जिन्हें ज्यादा गंभीर सिम्टम्स नहीं हैं। 
शहर में कुल एक्टिव केस 8511 हैं, जिनमे से 8263 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 160 लोगों हॉस्पिटल में एडमिट हैं, 88 मरीज कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं। 

 


मोहाली और पंचकूला में रफ्तार को ब्रेक नहीं 
पंचकूला में 2419 लोगों के  कोरोना की जांच के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 510 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 240 कोरोना के मरीज पंचकूला से बाहर के हैं। अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 2865 पहुंच गई है। वहीं मोहाली में 1497 नए कोविड मरीज कन्फर्म हुए और एक की मौत हुई है। वहीं 563 मरीज ठीक हुए हैं। मोहाली में एक्टिव केसों की बात करें तो 6744 एक्टिव केस हैं और 1080 की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। 


98.22 प्रतिशत तक पहुंचा दूसरी डोज का ग्राफ 
चंडीगढ़ में पहली डोज का वैक्सीनेशन ग्राफ 125.63  प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी डोज का ग्राफ शनिवार तक 98.22 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हैल्थ डिपार्टमैंट अगले तीन में इसे 100 प्रतिशत तक अचीव करने की बात कह रहा है, साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है वह जल्द से जल्द इस लें। शनिवार को शहर में 5816 लोगों को कोवीशिल्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई, जबकि 1357 बच्चों को को-वैक्सीन की पहली डोज दी गई। शहर में 15 से 18 साल के एज गु्रप का टारगेट 72000 हैं। 18 साल से ऊपर के लोगों की कुल संख्या 843000 है, जिसे वैक्सीन लगाई जा रही है। 


मंडी में सब्जी खरीदने आए 11 लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़ में कोविड के चलते सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पर पाबंदी लगाने के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को सब्जी खरीदने सैक्टर-26 मंडी में जा रहे 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों को पुलिस सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन लेकर गई। जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। इसके अलावा सब्जी बेचने का प्रयास करने वाली कुछ महिलाओं को राऊंडअप भी किया, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस सब्जी खरीदने वालों की फोटो और वीडियो बनाकर उनको गिरफ्तार करने में लगी है। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने शनिवार को 11 लोगों को सब्जी खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। 
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!