जमुई कांड : कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी हरेराम यादव पर हमला, वकील ने जड़ा थप्पड़, VIDEO

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 10:15 PM

jamui incident lawyer slaps accused hareram yadav during court appearance

बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले के आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी के दौरान भारी हंगामा हो गया।

जमुई : बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले के आरोपी हरेराम यादव की कोर्ट में पेशी के दौरान भारी हंगामा हो गया। पेशी के बाद जब पुलिस सुरक्षा घेरे में आरोपी को लेकर बाहर निकल रही थी, तभी कोर्ट परिसर में एक वकील ने गुस्से में आकर आरोपी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीड़ से उठी आवाज, पुलिस ने तुरंत गाड़ी में बैठाया
बुधवार (23 सितंबर 2026) की शाम हुई इस घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद भीड़ से यह सवाल गूंजता रहा कि "क्या तुम अपनी बहन के साथ भी यही करते?"। थप्पड़ मारे जाने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी हरेराम यादव को गाड़ी में बैठाकर वहां से सुरक्षित ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस दोपहर करीब 1:30 बजे उसे अस्पताल से लेकर निकली थी, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसे शाम को ही कोर्ट लाया जा सका था।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के इस मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली लगने से घायल है। वर्तमान में अस्पताल में उसका इलाज जारी रहने के कारण बुधवार को उसकी कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी।

'बहन-बेटी के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे', वकीलों का पैरवी से इनकार
घटना के बाद जमुई जिला विधिज्ञ संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है कि कोई भी वकील इन आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। वहीं आरोपी को थप्पड़ मारने वाले वकील आकाश पांडेय ने कहा, "अगर कोई बहन-बेटी के साथ ऐसा करेगा तो हमलोग बिल्कुल नहीं सह पाएंगे"। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कदम के लिए कानून के तहत उन्हें जो भी सजा दी जाएगी, वे उसे भुगतने के लिए तैयार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!