आरएलए सीएच01-सीजी सीरीज के नंबरों की करेगा ऑक्शन

Edited By Updated: 28 Oct, 2021 03:35 PM

numbers will be auctioned

साथ में 14 सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी रखा जाएगा ऑक्शन में  5 नवंबर तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, 8 नवंबर को लगेगी फाइनल बोली

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)।  रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) अपनी नई सीरीज सीएच01-सीजी की ऑक्शन करने जा रहा है, जिसके लिए वीरवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु हो  गई, जो 5 नवंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसी तरह 6 नवंबर से इच्छुक वाहन चालक अपनी पसंदीदा वाहन के लिए बोली लगा सकेंगे और 8 नवंबर शाम 5 बजे तक  फाइनल बोली लगाई जा सकेगी। ऑक्शन में जिन सीरीज के बाकी बचे नंबरों को रखा जाएगा, उसमें सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01- सीसी, सीएच01-सीबी,  सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01- बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल है। 

 

इस संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नई सीरीज के साथ वह पुरानी सभी सीरीज के बाकी बचे फैंसी नंबरों को भी ऑक्शन में रखने जा रहे हैं। पिछली  बार सीएच01-सीएफ के फैंसी नंबरों की ऑक्शन में विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसमें कुल 1.10 करोड़ करोड़ रुपए में राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे  अधिक 0001 नंबर  9.33 लाख रुपए में नीलाम हुआ था। बता दें कि वाहन चालकों को ऑक्शन में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट  पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। 

 

जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वहीं ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। दूसरे राज्यों के एड्रेस से वाहन खरीदने वाले लोग इस ऑक्शन में भाग नहीं ले  सकते हैं। ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य है। ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस व पसंदीदा नंबर का  रिजर्व प्राइस सेक्टर-17 स्थित आरएलए ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट के रुप में जमा करवाया जा सकता है। ऑक्शन को लेकर टर्म एंड कंडीशन्स चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!