PCR कर्मियों को मिला थाना पुलिस के बराबर हक, मुजरिमों की खैर नहीं

Edited By Updated: 23 Sep, 2016 11:53 PM

pcr police station personnel had equal rights

यू.टी. पुलिस ने क्राइम पर काबू करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पी.सी.आर. कर्मियों को स्पॉट अटैंड करने के अलावा थाना पुलिस के बराबर कार्य व कार्रवाई की परमिशन दी गई है। अब देखना यह है कि शहर में रात को बढ़ते क्राइम पर लगाम पाने के लिए रात के...

चंडीगढ़, (कुलदीप): यू.टी. पुलिस ने क्राइम पर काबू करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। पी.सी.आर. कर्मियों को स्पॉट अटैंड करने के अलावा थाना पुलिस के बराबर कार्य व कार्रवाई की परमिशन दी गई है। अब देखना यह है कि शहर में रात को बढ़ते क्राइम पर लगाम पाने के लिए रात के पहरेदारों की ड्यूटी व कार्य क्षेत्र बढ़ाने से शहरवासियों को कितना लाभ मिलेगा। पी.सी.आर. पुलिस की कर्मियों की ड्यूटी में ये प्वाइंट्स रहेंगे शामिल 

हूटर बजाकर पैट्रोलिंग 
यू.टी. पुलिस की सभी पी.सी.आर. गाडिय़ों में हूटर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, पी.सी.आर. कर्मियों को आदेश हैं कि किसी स्पाट पर जाने व पैट्रोलिंग के समय हूटर बजाकर ही जाना है। इससे रात के अंधेरे में छिपे अपराधियों में पुलिस का डर भी होगा। साल 2014-15 में सैक्टर-19 के एरिया में स्नैचिंग की वारदात बढऩे के बाद थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने यह तरीका चलाया था और इसमें चंडीगढ़ पुलिस को वारदात रोकने में काफी कामयाबी भी हासिल हुई थी। 

ड्यूटी एरिया की छानबीन 
पी.सी.आर कर्मियों की ड्यूटी जिस भी एरिया में रहेगी, उस एरिया की रैंडम चैकिंग करनी होगी। पी.सी.आर. कर्मी संदिग्ध मिलने वाले वाहनों, व्यक्ति व अन्य चीजों की वैरीफिकेशन करेंगे। इसके अलावा सड़क के बीच या रॉन्ग पार्किंग और नशेडिय़ों पर भी पी.सी.आर. पुलिस नजर रखेगी। 
ड्यूटी स्पॉट पर वाहनों की चैकिंग
वाहन चोरी, एक्सीडैंट व स्नैचिंग की वारदातों पर लगाम कसने के लिए पी.सी.आर. पुलिस वाहनों की चैकिंग व उनके दस्तावेजों की जांच भी करेगी। इस दौरान संदिग्ध वाहन नंबर मिलने पर पी.सी.आर. पुलिस एक एप के माध्यम से वाहन की पूरी डिटेल्स ऑन स्पाट निकाल सकेगी। इससे पहले पी.सी.आर. पुलिस के पास ऐसी परमिशन व नंबर ट्रैकिंग की सुविधा नहीं थी। 
 दायरा बढऩे पर न बढ़ जाएं ये शिकायतें 
इससे पहले पी.सी.आर. पुलिस पर पैसा मांगने, चैकिंग के नाम पर तंग करने जैसी शिकायतें आई हैं। जानकारों की माने तो कार्यक्षेत्र का दायरा बढऩे के बाद विभाग में इस तरह की शिकायतों की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अधिकारियों को कहना है कि अधिकारी भी इनके काम व सक्रियता पर नजर रखेंगे। ओवरऑल बात करें तो चंडीगढ़ पी.सी.आर. पुलिस की कार्यशैली अभी तक काफी सराहनीय रही है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!