पंजाब कला भवन में शुरू होंगी गिद्दे और भंगड़े की कक्षाएं, पंजाब सरकार को भेजा प्रपोजल

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 10:02 AM

punjab kala bhawan

सैक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में गिद्दे और भंगड़े की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए पंजाब आर्ट्स काऊंसिल ने पंजाब सरकार को प्रोपोजल भेजा है। यह कोर्स 3 से 4 महीने का होगा। इसके लिए वकायदा ट्रेनड अध्यापक रखे जाएंगे और कक्षाएं लगाने वाले विद्यार्थियों...

चंडीगढ़(आशीष) : सैक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में गिद्दे और भंगड़े की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए पंजाब आर्ट्स काऊंसिल ने पंजाब सरकार को प्रोपोजल भेजा है। यह कोर्स 3 से 4 महीने का होगा। इसके लिए वकायदा ट्रेनड अध्यापक रखे जाएंगे और कक्षाएं लगाने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। 

 

यह जानकारी पंजाब आर्ट्स काऊंसिल की चेयरपर्सन सतिन्द्र सत्ती ने दी। मंगलवार को सत्ती ने पंजाब कला भवन में प्रैस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि पंजाब की पहचान गिद्दा और भंगड़ा है और पंजाब के युवा इसे भूलते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए इस कोर्स की तरह शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले यह कोर्स छोटे समय का रहेगा और बाद में इसे एक साल और दो साल का भी किया जा सकता है। 

 

उन्होंने कहा कि एक बार पंजाब कला भवन में कोर्स शुरू होने के बाद इसे स्कूलों में भी शुरू करने की पहल रहेगी। स्कूलों में फाइन आर्ट्स के कोर्स है लेकिन गिद्दा भंगड़ा के लिए अलग से कोर्स बनाने की अपील पंजाब सरकार से की गई है। 

 

शिव कुमार बटालवी की पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम : 
सत्ती ने कहा कि पंजाबी के सुप्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी की याद मे अगले माह कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। बटाला शहर में शिव कुमार बटालवी उत्सव तीन दिवस आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसमें कवि दरबार, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम अहम रहेंगे। उन्हें याद रखने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!