Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 May, 2026 11:36 AM

Malmas 2026 End Date: साल 2026 में मलमास 15 जून को समाप्त हो रहा है। जानें, कब से शुरू होंगे शादी, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य और क्या हैं जून महीने की शुभ तिथियां।
Malmas 2026 End Date: मलमास, पुरुषोत्तम मास, अधिक मास या अधिमास के नाम से जाना जाने वाला पावन माह अब विश्राम की ओर बढ़ रहा है। 3 साल बाद आए इस बढ़ते माह में दैवीय शक्तियों को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका था। इस 1 माह में श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक उन्नति तो हुई लेकिन मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। 15 जून को अधिमास का आखिरी दिन है। उसके बाद शहनाइयों की गूंज के साथ-साथ मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ कामों का जोर-शोर के साथ आरंभ होगा। हर तरफ मंगल गीत सुनने को मिलेंगे। पुरुषोत्तम मास के समय का दोबारा से आनंद लेने के लिए भक्तों को एक बार फिर से 3 वर्ष का लंबा इंतजार करना होगा।
15 जून को होगा पुरुषोत्तम मास समाप्त
ज्योतिषीय गणनाओं पर नजर डालने पर पता लगता है की इस वर्ष मलमास का आरंभ 17 मई से हुआ था। अब 15 जून 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या है। इसके साथ ही मलमास का समापन होगा। 15 जून की प्रातः 8 बजकर 26 मिनट तक अमावस्या तिथि रहेगी, तत्पश्चात मलमास समाप्त माना जाएगा। शास्त्रों की मानें तो 15 जून नहीं बल्कि उसके 2 दिन बाद से मांगलिक कामों का आरंभ करना उत्तम रहता है।

शुभ कामों की महत्वपूर्ण तिथियां
17 जून से किसी भी शुभ काम का श्री गणेश किया जा सकता है। आइए जानें महत्वपूर्ण तिथियां

विवाह और गृह प्रवेश: 21 जून से लेकर 29 जून तक
मुंडन संस्कार: बच्चों के मुंडन के लिए 17, 22, 24 और 27 जून
अन्य संस्कार: जनेऊ (यज्ञोपवीत) और अन्य मांगलिक कार्य भी 17 जून के बाद सुविधानुसार किए जा सकेंगे।