Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2026 10:05 AM

Aaj Ka Good Luck (30th may 2026): 30 मई 2026 का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। यदि आप अपने दिन को अधिक शुभ और सफल बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार बताए गए गुडलक उपाय...
Aaj Ka Good Luck (30th may 2026): 30 मई 2026 का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक लाभ और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। यदि आप अपने दिन को अधिक शुभ और सफल बनाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के अनुसार बताए गए गुडलक उपाय (Upay) अवश्य करें।
मेष: चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे, जो भविष्य में सुखद रहेंगे।
उपाय: लाल झंडा घर की छत पर लगाएं।
वृष: आज बड़ा धन लाभ होगा लेकिन अत्यधिक खर्च करना पड़ेगा। परिजनों का उत्साह हर प्रयास को सफल करेगा।
उपाय: काले चने दान करें।
मिथुन: व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। छोटी यात्रा पर जाने का प्लान कामयाब होगा।
उपाय: मिट्टी के बर्तन में दही डालकर मन्दिर चढ़ाएं।
कर्क: कैरियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री दान करें।
सिंह: परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। उधार न दें वरना पैसे फंसेगे। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रख एनर्जी का सदुपयोग कर पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे।
उपाय: शंखनाद करें।
कन्या: सेविंग में बदलाव होगा, बड़ा धन-लाभ होने के शुभ संकेत हैं। ज़रुरी काम निपटा लेंगे लेकिन कड़ा परिश्रम करना होगा।
उपाय: नीली चूड़ियां दान करें।
तुला: बौद्धिक क्षमता में वृद्धि देगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिजनों के बीच स्थिति सुधरेगी।
उपाय: कुल पुरोहित को भोजन कराएं।
वृश्चिक: पिता से संबंध सुधरेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मानहानि हो सकती है। लेखन व अभिनय में सफलता मिलेगी।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
धनु: खर्चों में वृद्धि होगी। निवेश करने से भविष्य में सुखद एहसास होगा। दांपत्य जीवन में खुशी महसूस होगी।
उपाय: बड़े भाई को मीठा खिलाएं।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। नया व्यवसाय खुलने के योग हैं। । प्रेम संबंधो में अच्छे फल मिलेंगे।
उपाय: मन्दिर में अगरबत्ती जलाएं।
कुंभ: क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाएं कंट्रोल कर काम करेंगे।
उपाय: सूर्य नारायण को हल्दी डालकर अर्घ्य दें।
मीन: आर्थिक पक्ष अच्छा होगा। कर्ज उतार पाएंगे। लव मैरिज करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: पत्नी को चॉकलेट दें।