मुख्यमंत्री ने टी.सी. गुप्ता को हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त पद की शपथ दिलाई

Edited By Updated: 15 Jun, 2021 08:25 PM

sworn in as chief commissioner

संवैधानिक पद पर गुप्ता की नियुक्ति हरियाणा के लोगों के हित में सही साबित होगी

चंडीगढ़, बंसल): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां टी.सी. गुप्ता को हरियाणा सेवा अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी. दलाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे।  

 


‘गुप्ता की नियुक्ति हरियाणा के लोगों के हित में सही साबित होगी’
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस संवैधानिक पद पर गुप्ता की नियुक्ति हरियाणा के लोगों के हित में सही साबित होगी। उन्होंने गुप्ता के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस उद्देश्य से उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है उसके तहत नागरिकों को और अधिक बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सभी विभागों की 500 से अधिक सेवाओं को समयबद्ध सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!