Edited By ,Updated: 08 Dec, 2015 09:39 AM

युवक सुखवंत सिंह को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली रुद्राक्ष कंपनी के मालिक राकेश रिक्की वर्कर दीपक को फेज-1 पुलिस थाना ने कोर्ट में पेश किया।
मोहाली| युवक सुखवंत सिंह को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली रुद्राक्ष कंपनी के मालिक राकेश रिक्की वर्कर दीपक को फेज-1 पुलिस थाना ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने दो दिन का रिमांड मांगा था। पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि अभी कंपनी से लिस्ट दस्तावेज लेने हैं, लेकिन कोर्ट ने एक दिन का पुलिस रिमांड ही दिया। पुलिस आरोपी राकेश वर्कर दीपक को कोर्ट रूम से मुख्य गेट खुलवाकर अंदर कैंपस में ले गई। हालाकि कोर्ट के बाहर कुछ बाउंसर भी दिखे, जो आरोपियों के पहुंचने से पहले ही कोर्ट के बाहर थे। पुलिस ने उनको अंदर नहीं आने दिया। इसके पीछे एक कारण सामने आया कि जिन आरोपी युवकों ने कुछ साल पहले राकेश पर तेजाब फेंका था वह भी कोर्ट में आए हुए थे। इसलिए पुलिस को डर था कि कोई अप्रीय घटना घट जाए। एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस मामले की जांच करेगी।