आरोपी का प्रोडकशन वारंट हासिल करने की याचिका अदालत ने की मंजूर

Edited By Updated: 01 Dec, 2021 11:57 AM

the court allowed the petition

17 थाना पुलिस ने आरोपी का प्रोडकशन वारंट हासिल करने के लिए अदालत में दायर की थी याचिका

चंडीगढ़ ,संदीप । हत्या के मामलें मे गवाह को धमकाने के मामलें मे सैक्टर-17 थाना पुलिस ने संजीव महाजन के प्रोडक्शन वारंट की अर्जी जिला अदालत में स्वीकार कर ली है। संजीव को 7 दिसंबर को जिला अदालत मे पेश किया जाएगां। जहा से सैक्टर-17 थाना पुलिस उसका रिमांड हासिल करेगी। इससे पहले जिला अदालत ने पुलिस को मामलें से संबंधित कॉल डिटेल व टावर लोकेशन पेश करने के लिए कहा था।

जोकि पुलिस ने अदालत में पेश की। वही दुसरी तरफ संजीव की तरफ से वकील ने प्रोडक्शन वारंट का विरोध किया। वकील ने कहा कि मामलें मे संजीव महाजन का प्रोडक्शन वारंट नही बनता। पुलिस की तरफ से अदालत में दलील दी गई कि मामलें की जांच के लिए उन्हें संजीव महाजन की जरूरत है। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की प्रोडकशन वारंट से संबंधित याचिका को स्वीकार किया है। बीते दिनों संजीव महाजन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा था कि आरोपी संजीव महाजन ने सैक्टर-17 स्थित बस स्टैंड में हुए एक हत्या मामले में शिकायतकर्ता व गवाह को फोन पर धमिकयां दे रहा है, कि वह इस हत्या मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ गवाही न दें।

गौरतबल है कि जींद के 4 लोगों ने (बॉक्सर गैंग) एक युवक की सैक्टर 17 के पुराने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। उसी केस में संजीव महाजन शिकायतकर्ता व गवाहों को मुख्य आरोपी के खिलाफ गवाही देने पर धमिकयां दे रहा है। सैक्टर 17 थाने में हत्या मामले में शिकायतकर्ता व विटनेस को धमिकयां देने के आरोप में पुलिस ने संजीव महाजन पर केस दर्ज किया था। जिसके बाद जांच कर रही सैक्टर-17 थाना पुलिस ने जिस फोन नंबर से महाजन द्वारा कॉल की गई थी। उस नंबर के मालिक से पुलिस ने पूछताछ की थी। जिसके बाद उसने बताया कि महाजन बीते दिनों अदालत मे पेशी के लिए आया था। इस दौरान उसने उससे कॉल करने के लिए फोन मांगा था। इसी दौरान उसने गवाह और पीडित को धमकाया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!