Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Sep, 2026 07:05 AM

Aaj Ka Good Luck (16th September 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, सोच और कार्यों पर पड़ सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत शुभ...
Aaj Ka Good Luck (16th September 2026): हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें, नए अवसर और कुछ खास संकेत लेकर आता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, सोच और कार्यों पर पड़ सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत शुभ संकेतों और सकारात्मक सोच के साथ करना आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
16 सितंबर 2026 का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अपने-अपने तरीके से खास हो सकता है। किसी राशि के लिए धन और करियर से जुड़े अवसर बन सकते हैं, तो किसी को पारिवारिक रिश्तों या स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आज के गुडलक में जानेंगे कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कौन-से शुभ संकेत मिल रहे हैं, किस काम में सफलता के योग बन सकते हैं और दिन को बेहतर बनाने के लिए कौन-से आसान उपाय किए जा सकते हैं।
तो आइए जानते हैं आज का गुडलक, आपकी राशि के लिए क्या कहता है और कौन-सा सरल उपाय आपके दिन में सकारात्मकता बढ़ा सकता है।
मेष- अपने नेतृत्व कौशल का सकारात्मक इस्तेमाल करें। आज आपकी भावनाएं प्रबल रह सकती हैं। अंतर्ज्ञान पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
उपाय- घर को स्वच्छ रखें और महिलाओं का सम्मान करें।
वृष- वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाए रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
उपाय- ईमानदारी, मीठी वाणी और जीवों के प्रति दया जैसे कार्यों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मिथुन- आप सक्रिय और उत्साहित रहेंगे। मेहनत के अनुसार ही परिणाम प्राप्त होंगे। छोटी असफलता से निराश न हों। नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें।
उपाय- कमाई के साधनों का सम्मान करें और धन को अनावश्यक रूप से बिखरा हुआ न रखें।
कर्क- आज आपके लिए आत्मविश्वास के साथ विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा तभी अधूरे काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण फैसलों में संतुलित दृष्टिकोण रखें।
उपाय- सूर्योदय से पहले या उसके आसपास उठकर सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।
सिंह- आज आपका खुद पर भावनात्मक नियंत्रण और धैर्य बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से समाधान करें। पुराने अधूरे काम पूरे करें।
उपाय- पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
कन्या- अपनी योजनाओं पर ध्यान दें और हर स्थिति के लिए तैयार रहें। टीम वर्क में बेहतर प्रदर्शन होगा। बचत और निवेश पर ध्यान दें।
उपाय- अनावश्यक सामान और टूटे-फूटे सामान को घर में जमा न होने दें।
तुला- कामकाजी जीवन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें और समस्याओं का समाधान सकारात्मक दृष्टिकोण से करें। व्यावसायिक साझेदारियों पर ध्यान दें।
उपाय- घर से निकलने से पहले ईश्वर का स्मरण करें और मन में सकारात्मक विचार रखें।
वृश्चिक- आज का दिन शुभ रहेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, लंबी अवधि के लिए निवेश करने से पहले सही सलाह लें और सतर्क रहें।
उपाय- रात में कुछ समय शांत मन से बिताएं।
धनु- आज संतुलित आहार को प्राथमिकता दें। रिश्तों में संवेदनशीलता और समझदारी की जरूरत होगी। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- सुबह उठकर सबसे पहले धरती माता को प्रणाम करें और उसके बाद माता-पिता या घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।
मकर- आज का दिन नार्मल रहेगा। फाइनेंशियल पोजिशन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बजट पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें।
उपाय- शाम के समय घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, सहयोगियों से मदद भी प्राप्त होगी। साथी कोई गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य और ऊर्जा के मामले में अच्छा समय है।
उपाय- मुख्य द्वार पर नियमित रूप से सफाई रखें और संभव हो तो शुभ चिह्नों से सजाएं।
मीन- उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं, समय आपके पक्ष में हैं। धन की आवक बढ़ सकती है। कामकाजी क्षेत्र में नई अवसरों और उन्नति के संकेत हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ