मणिपुर के ङ्क्षहसा ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हरियाणा के विद्यार्थियों का सकुशल घर लौटना शुरू

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 09 May, 2023 07:29 PM

the first batch of 5 students reached delhi late on monday night

हरियाणा सरकार के प्रयासों से मणिपुर में पढ़ाई करने गए प्रदेश के विद्याॢथयों का सकुशल अपने घर लौटना शुरू हो गया है। सोमवार देर रात 5 विद्याॢथयों का पहला बैच दिल्ली पहुंचा। इन विद्याॢथयों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही सकुशल घर वापसी के लिए हरियाणा...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा सरकार के प्रयासों से मणिपुर में पढ़ाई करने गए प्रदेश के विद्याॢथयों का सकुशल अपने घर लौटना शुरू हो गया है। सोमवार देर रात 5 विद्याॢथयों का पहला बैच दिल्ली पहुंचा। इन विद्याॢथयों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही सकुशल घर वापसी के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया। विद्यार्थी बोले, थैंक यू हरियाणा सरकार, सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए।

 

 


मणिपुर में ङ्क्षहसा फैलने के बाद वहां पर पढ़ाई करने के लिए गए हरियाणा के विद्याॢथयों को सकुशल वापस लाने के हरियाणा सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन विद्याॢथयों के शिक्षण संस्थान से लेकर हवाई जहाज में बैठने और दिल्ली में उतरने तक सरकार निरंतर संपर्क साधे रहती है। दिल्ली हवाई अड्डे पर हरियाणा भवन के प्रोटोकॉल ऑफिसर समल दास को इन्हें रिसीव करने और इनकी इच्छा अनुसार खाना खिलाने, हरियाणा भवन दिल्ली में ठहराने की व्यवस्था भी की हुई है। मणिपुर से लौटे हरियाणा के विद्याॢथयों के पहले बैच में महेंद्रगढ़ जिला के कमलकांत, जींद जिला की ऋतु, पलवल जिला की शिवानी, सिरसा जिला से नेहा और रोहतक से सागर कुंडू शामिल थे।
 

 

 

 

विद्याॢथयों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
दिल्ली हवाई अड्डे पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए इन विद्याॢथयों ने कहा कि उन्हें मणिपुर से हरियाणा वापस लाने के समस्त प्रबंध हरियाणा सरकार ने किए थे, यहां तक कि उनकी हवाई जहाज की टिकट का इंतजाम भी हरियाणा सरकार ने किया है। इन प्रबंधों के लिए विद्याॢथयों ने हरियाणा सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में ङ्क्षहसा फैलने के बाद उन्होंने हरियाणा सरकार से उन्हें सकुशल वहां से निकालने की अपील की थी, जिसके बाद सरकार ने प्रो-एक्टिव होकर काम किया और लगातार उनसे संपर्क बनाए रखा। हरियाणा सरकार ने मणिपुर के इम्फाल से अगरतला, कोलकाता होते हुए उन्हें दिल्ली पहुंचाया है। इसके लिए उन्हें लगभग 9 घंटे हवाई जहाज में सफर करना पड़ा।
 

 

 

 

हरियाणा सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया 
सिरसा जिला की रहने वाली नेहा, जो मणिपुर में एम.एससी. मैथेमैटिक्स की प्रथम वर्ष की छात्रा है, ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया, हमारी फ्लाइट बुक की, हमें सुरक्षित हमारे घर पहुंचाया, यह बहुत बड़ी बात है। पलवल की रहने वाली एक और छात्रा शिवानी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हमारे साथ को-ऑर्डीनेट किया, हमारी बहुत हैल्प की है ... गवर्नमैंट का दिल से शुक्रिया है। शिवानी एन.आई.टी. मणिपुर में एम.एससी. कैमिस्ट्री प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस दल की जींद की रहने वाली ऋतु भी एन.आई.टी. मणिपुर में कैमिस्ट्री में पीएच.डी. स्कॉलर हैं। ऋतु ने बताया कि वहां पर 3 तारीख से परिस्थितियां खराब होनी शुरू हो गई थी, उसके बाद हालात बहुत ज्यादा खराब होते चले गए। हर स्टूडैंट ने अपने अपने प्रदेश की गवर्नमैंट से संपर्क किया। इस कड़ी में हमने भी हरियाणा सरकार से संपर्क साधा, तो सरकार ने प्रोसैस शुरू करके हमें सुरक्षित घर पहुंचाया है। 
 

 

 

 

हरियाणा सरकार सभी स्टूडैंट्स के पेरैंट्स से भी संपर्क में
हरियाणा सरकार सभी स्टूडैंट्स के पेरैंट्स से भी लगातार संपर्क में है, हमारे पेरैंट्स को पूरे रूट और हमारी सेफ्टी के बारे में सरकार के अधिकारी अवगत करवाते रहे।  जिला महेंद्रगढ़ के कमल कांत, जो मणिपुर एन.आई.टी. में कैमिस्ट्री डिपार्टमैंट में पीएच.डी. के तृतीय वर्ष के छात्र हंै, ने बताया, 2 दिन पहले ही हमने हरियाणा सरकार से संपर्क किया, उसके बाद से सरकार के अधिकारी निरंतर हमारे संपर्क में रहे। एन.आई.टी. मणिपुर में कम्प्यूटर साइंस में बी.टैक के छात्र सागर, जो रोहतक जिला के रहने वाले हैं, ने बताया कि हरियाणा सरकार निरंतर हमारे संपर्क में रही।

 

 


वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल लगातार मणिपुर प्रशासन के संपर्क में हैं। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल मणिपुर की हर स्थिति का अपडेट अधिकारियों से ले रहे हैं। 16 विद्यार्थी मणिपुर में विभिन्न संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनमें से 5 विद्याॢथयों का दल सकुशल प्रदेश वापस पहुंच चुका है और दूसरा दल मंगलवार को वहां से रवाना होगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!