पी.जी.आई. लैब में रोजाना होने वाली जांच की रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल पर भेजने की शुरूआत

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 25 Feb, 2022 12:25 AM

union health secretary rajesh bhushan reached pgi

पी.जी.आई. में रैफरल और आसपास के राज्यों से मरीजों की एक बड़ी संख्या है जो कि पिछले कई सालों से लगातार बढ़ रही है, लेकिन पी.जी.आई. में बन रहे एडवांस न्यूरोसाइंस सैंटर और एडवांस मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर बनने से नार्थ इंडिया के लोगों को एक बड़ी राहत...

चंडीगढ़,(पाल) : पी.जी.आई. में रैफरल और आसपास के राज्यों से मरीजों की एक बड़ी संख्या है जो कि पिछले कई सालों से लगातार बढ़ रही है, लेकिन पी.जी.आई. में बन रहे एडवांस न्यूरोसाइंस सैंटर और एडवांस मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर बनने से नार्थ इंडिया के लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी। न्यूरो से जुड़ी बीमारियों और गर्भवती महिलाओं व उनके बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। 

 


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण वीरवार को पी.जी.आई. पहुंचे, जहां उन्होंने इन दोनों सैंटर्स का दौरा कर कई नई योजनाओं का उद्धघाटन किया। उन्होंने नेहरू हॉस्पिटल, नेहरू एक्सटैंशन ब्लॉक, न्यू ओ.पी.डी. ब्लॉक, एडवांस आई सैंटर, एडवांस कार्डियक सैंटर, एडवांस पीडियाट्रिक सैंटर और एडवांस ट्रामा सैंटर का दौरा किया।  राजेश भूषण ने पी.जी.आई. के इन सैंटर्स पर डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और मरीजों से बात की और सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ डायरैक्टर पी.जी.आई. प्रो. सुरजीत सिंह, डी.डी.ए. गौरव धवन, डीन प्रोफैसर जी.डी. पुरी और मैडीकल सुपरिंंटैंडैंट प्रोफैसर विपिन कौशल मौजूद रहे।

 


न्यू ओ.पी.डी. काम्पलैक्स में अमृत फार्मेसी का किया शुभारंभ
न्यू ओ.पी.डी. काम्पलैक्स में राजेश भूषण ने अमृत फार्मेसी का उद्घाटन किया। जहां सस्ती दरों पर मरीजों को दवाईयां मिल सकेंगी। इसके साथ ही पी.जी.आई. की लैब में रोजाना होने वाले हजारों जांच की रिपोर्ट अब मरीजों के मोबाइल पर एस.एम.एस. के जरिए भेजने की शुरूआत हुई। जिस पर पिछले काफी वक्त से काम रहा था। डायरैक्टर पी.जी.आई. प्रो. सुरजीत सिंह ने केंद्र स्वास्थ्य सचिव को प्रजेंटेशन दी। कैसे पी.जी.आई. इतने सालों से मरीजों के लिए सेवाएं दे रहा है। कोरोना काल में मरीजों के इलाज के लिए कैसे काम किया गया। पी.जी.आई. में हर साल मैडीकल स्टूडैंट्स की ओर से किए जा रहे रिसर्च वर्क और अवार्ड के बारे में उन्हें बताया। 

 


हार्ट के मरीजों के इलाज को लेकर सुविधाओं का जायजा लिया
पी.जी.आई. के तीन सैटेलाइट सैंटर पंजाब के संगरूर, फिरोजपुर और हिमाचल प्रदेश के ऊना में बनने वाले सैटेलाइट सैंटर के बारे में जानकारी ली। साथ ही कैंसर पीड़ित मरीजों को किस तरह यहां इलाज दिया जा रहा है। इस बारे में राजेश भूषण ने जानकारी हासिल की। रैफर किए जाने वाले मरीजों को किस तरह ट्रीटमैंट दिया जाता है, उन्हें बताया गया। कार्डियक सैंटर में डाक्टरों से हार्ट के मरीजों के इलाज को लेकर उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। मैडीकल स्टूडैंट्स के रिसर्च वर्क और ट्रेनिग डिटेल प्रजेंटेशन उन्हें दी गई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!