1 लाख न देने पर महिला ने निगली फिनायल की गोलियां

Edited By Updated: 30 Apr, 2017 09:28 PM

woman swallowed phenyl pills

सैक्टर-37 के ला भवन में रविवार को एक महिला अपने 1 लाख रुपए लेने पहुंची थी। पैसे न देने पर महिला ने वहीं पर फिनायल की गोलियां निगल ली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने उसे सैक्टर-16 अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

चंडीगढ़, (राणा) : सैक्टर-37 के ला भवन में रविवार को एक महिला अपने 1 लाख रुपए लेने पहुंची थी। पैसे न देने पर महिला ने वहीं पर फिनायल की गोलियां निगल ली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने उसे सैक्टर-16 अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

 पुलिस ने बताया कि गांव तोगा निवासी बुद्धिराज ने कलवंत कौर नाम की महिला से 1 लाख रुपए का लेन-देन किया था। बुद्धिराज सैक्टर-37 में ला भवन में कैंटीन चलाता है। रविवार को महिला अपने पैसे लेने के लिए ला भवन पहुंची। बुद्धिराज ने पैसे देने से मना कर दिया तो वह बाथरूम में गई और वहां रखी गोलियां निगल लीं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!