छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आये

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 12:53 AM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,05,598 हो गई।

रायपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 28 नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,05,598 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज चार लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं सात लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,598 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,821 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 207 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित 13,570 लोगों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!