छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 82 नये मामले

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 10:41 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 24 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 82 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,552 हो गई है।

रायपुर, 24 जून (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 82 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,552 हो गई है।
राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज छह व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 65 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 82 नये मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 32, दुर्ग से चार, राजनांदगांव से एक, बालोद से दो, बेमेतरा से तीन, धमतरी से चार, बिलासपुर से आठ, रायगढ़ से दो, मुंगेली से एक, सूरजपुर से तीन, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से नौ मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,552 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,873 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 643 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,036 लोगों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!