छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 129 नए मामले

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 11:44 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, एक जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 129 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,54,475 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज 78 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,54,475 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,454 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 983 रोगी उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!