छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आए

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 11:15 PM

pti chhattisgarh story

रायपुर, 30 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 63 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,76,314 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज एक व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, वहीं 69 लोगों ने अपने घरों में पृथकवास की अवधि पूरी की।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि रायपुर में 22 संक्रमित मरीज मिले जबकि बिलासपुर और बेमेतरा में पांच-पांच, सरगुजा में छह एवं दुर्ग में आठ मरीज मिले।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,76,314 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 11,61,715 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में अभी 465 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 14,134 लोगों की मौत हुई है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!