शुक्र ने बदल दी क्रिसमस पर अपनी चाल - राशि अनुसार जाने अपनी किस्मत का हाल।

Edited By ,Updated: 25 Dec, 2015 03:34 PM

planet venus

ज्योतिषशास्त्र अनुसार शुक्र अर्थात वीनस को स्त्री, विवाह, कामसुख, आभूषण, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है।

ज्योतिषशास्त्र अनुसार शुक्र अर्थात वीनस को स्त्री, विवाह, कामसुख, आभूषण, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह से लव रिलेशनशिप, फिजिकल रिलेशनशिप, परफ्यूम, इत्र, अच्छे कपड़े, सुन्दरता, सजावट, नृ्त्य, संगीत, गाना बजाना, विलासिता, नशीले पदारथ, कलात्मक गुण, आदि गुण देखे जाते है। लाइफ पार्टनर या लवर से सुख कुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। शुक्र का शुभ प्रभाव व्यक्ति को रोमांटिक बनाता है। वहीं दूसरी ओर शुक्र का बुरा प्रभाव व्यक्ति को व्यभचारी बनाता है। कालपुरुष सिद्धान्त अनुसार शुक्र ग्रह से पुरुष के जननांग व स्त्री में प्रजनन प्रणाली देखि जाती है। शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति की मैरिड लाइफ, फिजिकल व लव रिलेशनशिप में प्रोब्लेम्स पैदा करता है।

ज्योतिषशास्त्र के खगोल खंड अनुसार शुक्रदेव शुक्रवार दिनांक 25.12.15 अर्थात क्रिसमस पर शाम 03 बजकर 23 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र शुक्रवार दिनांक 25.12.15 को अपनी स्वयं राशि तुला से निकालकर अपने शत्रु मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर रहा है। इससे पूर्व शुक्रदेव सोमवार दिनांक 30.11.15 से अपनी स्वयं राशि तुला में लगभग 25 दिनों के लिए गोचर कर रहे थे। दिनांक 25.12.15 की शाम 03 बजकर 23 मिनट पर गुरु के नक्षत्र विशाखा के चौथे चरण में प्रवेश कर व अपनी राशि तुला को त्यागकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। तथा शुक्रदेव लगभग 25 दिनों तक वृश्चिक राशि का भोग करेंगे। शुक्र का गोचर कालपुरुष सिद्धांत अनुसार आठवें भाव में हो रहा है जो कि लाभदायक नहीं रहेगा। इसी के साथ शुक्र की शनि से युति भी हो रही है। यह युति पारिवारिक जीवन हेतु अशुभ फलदायक है। इस गोचर का प्रभाव लोगों के नीजी जीवन पर पड़ेगा। आएं जानते हैं शुक्र का वृश्चिक में गोचर द्वादश राशियों के जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष: शुक्र के आठवें भाव में गोचर से भाग्य साथ नहीं देगा। बनते हुए कार्य अकस्मात रुकेंगे। नीजी जीवन में असुविधा होगी। ससुराल से उपहार आदि मिलने के योग हैं। वाणी पर असंतुलन कानूनी वाद-विवाद की समस्या लाएगा।

वृष: शुक्र के सातवें भाव में गोचर से मनोस्थिति बेहतर बनेगी। सिंगल्स के लव रिलेशनशिप में प्रोब्लेंस आएंगी। पार्टनर व परिजनों से प्रेम मिलेगा। भाग्य पूरा साथ देगा। बिजनेसमैन को सक्सेस व सर्विसमैन को प्रमोशन मिलेगी।

मिथुन: शुक्र के छठे भाव में गोचर से भाग्य मंदा पड़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रोब्लेंस आएंगी। सर्विसमैन हेतु नौकरी बदलने के योग हैं। प्रयास करें पर बड़े निर्णय लेने से बचें। बिजनेसमैन भी शांति रखकर बड़े लाभ की उम्मीद न करें।

कर्क: शुक्र के पांचवें भाव में गोचर से शारीरिक कष्ट कम होंगे। पर्सनल रिलेशनशिप में दिक्कतें आएंगी। अनैतिक संबंध उजागर होने के कारण मानहानि हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ सामान्य रहेगी। बड़ी बिज़नेस प्रोब्लेम्स आएंगी।

सिंह: शुक्र के चौथे भाव में गोचर से आपके गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बढ़ सकते हैं। विपरीत लिंगियों से सहयोग मिलेगा। सर्विसमैन के वेतन वृद्धि के बहुत शुभ योग हैं। बिजनेसमैन को बड़ा लाभ होगा। सफलता मिलने के शुभ योग हैं।

 

कन्या शुक्र के तीसरे भाव में गोचर से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को लाभ व प्रमोशन मिलने के योग हैं। भाग्य पूरा साथ देगा। कम दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सर्विसमैन को बड़ा लाभ मिलेगा।

तुला शुक्र के दूसरे भाव में गोचर से हैल्थ खराब रहेगी। भाग्य साथ देगा। प्रयासों में शिथिलता आएगी। संबंधों में मधुरता पर विचारों में कामुकता रहेगी। बिजनेसमैन व सर्विसमैन को धन लाभ होगा।। लंबी यात्राओं से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: शुक्र के पहले भाव में गोचर से लव रिलेशनशिप में सफलता मिलेगी। मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी। मित्रों से लाभ होगा। फिजिकल रिलेशनशिप में वृद्धि होगी। सामाजिक वर्ग से बेहतर तालमेल बनेगा। भाई पूरा सहयोग करेंगे।

धनु: शुक्र के बारहवें भाव में गोचर से दिखावटी चीज़ों में पैसा खर्च होगा। महंगी चीजों की खरीद से बचें। पड़ोसियों से विवाद के योग हैं। धन हानि के योग हैं। पर्सनल लाइफ में सुख की कमी रहेगी। प्रोफेशन में हानि की संभावना है।

मकर: शुक्र के ग्यारहवें भाव में गोचर से विपरीत लिंगियों से लाभ के योग हैं। भाग्य साथ देगा। मित्रों से लाभ होगा। काम में मन नहीं लगेगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं। प्रोफेशन में सुधार होगा। खर्चे कम करने का प्रयास करें।

कुंभ: शुक्र के दसवें भाव में गोचर से भाग्य वृद्धि होगी। ओवरकॉन्फिडेंस से असफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप में सुधार होगा। प्रोफेशनल स्थति बेहतर होगी। किस्मत से लाभ बढ़ेगा। मनोकामना पूरी होगी। अचानक धन लाभ होगा।

मीन: शुक्र के नवें भाव में गोचर से भाग्य के साथ से प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन स्तोत्र बढ़ेगे। हाई प्रोफाइल लोगों से दोस्ती होगी। धर्मस्थल की लंबी यात्रा के योग हैं। फैमिली लाइफ बढ़िया रहेगी। रिशतेदारों से मुलाकात होगी।

 

आचार्य कमल नंदलाल

मोबाईल: +919310203939

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!