12/12 Portal : 12 दिसंबर को खुलेगा जादुई पोर्टल, एक मेनिफेस्टेशन तकनीक बदल देगी किस्मत

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 02:54 PM

12 12 portal

12/12 Portal : हर साल 12 दिसंबर (12/12) का दिन आध्यात्मिक और संख्यात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे 12/12 पोर्टल के नाम से जाना जाता है एक ऐसा दिन जब ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं चरम पर होती हैं और मैनिफेस्टेशन की शक्तियां कई गुना बढ़ जाती...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12/12 Portal : हर साल 12 दिसंबर (12/12) का दिन आध्यात्मिक और संख्यात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे 12/12 पोर्टल के नाम से जाना जाता है एक ऐसा दिन जब ब्रह्मांडीय ऊर्जाएं चरम पर होती हैं और मैनिफेस्टेशन की शक्तियां कई गुना बढ़ जाती हैं। यह तिथि न केवल वर्ष का अंत दर्शाती है बल्कि यह संतुलन, पूर्णता और आध्यात्मिक जागरण का भी प्रतीक है।

आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 12 दिसंबर को एक अत्यंत शक्तिशाली दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ब्रह्मांड की ऊर्जाएं विशेष रूप से सक्रिय हो जाती हैं, जिससे मन, सोच और जीवन में एक नया संरेखण बनता है। 12/12 पोर्टल व्यक्ति को अपनी पुरानी आदतों, नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक बोझ से मुक्त होने का अवसर देता है। यह दिन आत्मिक जागृति, स्पष्ट सोच और आत्म-उद्देश्य को समझने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। कई आध्यात्मिक गुरुओं के अनुसार, इस दिन किए गए संकल्प और मेनिफेस्टेशन जल्दी फल देते हैं तथा व्यक्ति को उसके जीवन-पथ के और करीब ले जाते हैं।

12/12 Portal

12 दिसंबर को मेनिफेस्टेशन कैसे करें ?
अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहती हैं या अपनी इच्छाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती हैं, तो 12/12 का यह पोर्टल बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन पुरानी ऊर्जा को छोड़कर नई शुरुआत करने का सबसे अच्छा समय है।

 नकारात्मक चीजें लिखकर छोड़ें
एक सफेद कागज लें। अपनी 12 ऐसी आदतें, स्थितियां या परेशानियां लिखें जिन्हें आप जीवन से हटाना चाहती हैं। अगर एक ही समस्या है, तो उसे 12 बार लिखें। दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर इस कागज को जलाएं। इसे पुराने बोझ, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari v

अपनी इच्छाओं का मेनिफेस्टेशन करें
एक दूसरा खाली कागज लें। इस पर अपनी सबसे महत्वपूर्ण इच्छाएं लिखें, वे चीजें जिन्हें आप वास्तव में अपने जीवन में पाना चाहती हैं। अब इस कागज को अपने घर के मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर रख दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आपकी इच्छाओं को पूरा करने में सहायता करती है।

PunjabKesari 12/12 Portal

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!