नागपुर: पत्नी के विवाहेतर संबंध के कारण पति की ह/त्या, ठाणे से महिला गिरफ्तार

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 11:51 AM

nagpur police arrest absconding wife involved in extramarital affair

ठाणे पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले नागपुर में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर: ठाणे पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले नागपुर में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपाली (29) उर्फ बाली विजय सालुंके के कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति से विवाहेतर संबंध थे, जिसको लेकर उसका अपने पति गौरव रगड़े (27) के साथ विवाद होता था। गौरव नागपुर के अजनी इलाके का रहने वाला था और ऑटो रिक्शा चलाता था।

पुलिस के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। हालांकि, दीपाली के ऋषिकेश खोड़े नाम के व्यक्ति से कथित संबंधों की बात सामने आने के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद दीपाली पति का घर छोड़कर अलग रहने लगी थी। गौरव ने 20 अगस्त की दोपहर अपने पिता को बताया कि वह दीपाली और खोड़े से विवाद को सुलझाने के लिए नागपुर के नरेंद्र नगर जा रहा है। खोड़े अपने दो साथियों के साथ 'सुंदरबन लेआउट' में शराब पी रहा था।

पुलिस के अनुसार शाम करीब पांच बजे गौरव और आरोपियों के बीच तीखी बहस हो गई। मृतक के पिता के अनुसार, दीपाली के उकसाने पर खोड़े और उसके साथियों ने नरेंद्र नगर में गौरव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि ठाणे के डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर रोड निवासी आरोपी महिला घटना के बाद फरार हो गई थी, जिसे शनिवार को ठाणे से पकड़ लिया गया।

ठाणे अपराध शाखा के रंगदारी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साल्वी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि महिला को नागपुर की बेलतरोडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के अन्य आरोपियों के संबंध में फिलहाल कोई नवीनतम जानकारी नहीं है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!