2nd Bada Mangal Upay : दूसरे बड़े मंगल के दिन करें ये उपाय, नेगेटिव एनर्जी होगी दूर और कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Edited By Updated: 09 May, 2026 03:30 PM

2nd bada mangal upay

हिंदू धर्म में बड़ा मंगल को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा और कृपा पाने के लिए बहुत खास माना जाता है। इस साल का पहला बड़ा मंगल 05 मई, 2026 को मनाया गया था।

2nd Bada Mangal Upay : हिंदू धर्म में बड़ा मंगल को बहुत खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा और कृपा पाने के लिए बहुत खास माना जाता है। इस साल का पहला बड़ा मंगल 05 मई, 2026 को मनाया गया था। वहीं, दूसरा बड़ा मंगल 12 मई, 2026 को पड़ रहा है। इस बार हनुमान जी की कृपा पाने के लिए 4 नहीं बल्कि पूरे 8 मंगलवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्याता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और घर के क्लेश भी खत्म होते हैं। बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ खास उपाय किए जाए तो सारे अटके हुए काम पूरे होते हैं। तो आइए जानते हैं दूसरे बड़ा मंगल पर कौन सा उपाय करने से बजरंबली का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

2nd Bada Mangal Upay

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उपाय
दूसरे बड़ा मंगल पर पुरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा करें और उनके मंत्रों के साथ 108 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होती है और कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

2nd Bada Mangal Upay

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए
दूसरे बड़ा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और हनुमान जी प्रसन्न होकर अपनी खास कृपा बरसाते हैं। 

शुभ परिणाम पाने के लिए
दूसरे बड़ा मंगल वाले दिन हनुमान जी को फल और बूंदी का भोग लगाएं। साथ ही गुड़ और चने का दान करें और राम नाम का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलने लगते हैं और शुभ फलों का प्राप्ति होती है। 

2nd Bada Mangal Upay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!