Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jun, 2026 07:21 AM

Aaj Ka Good Luck (12th June 2026): 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कर्म, धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष प्रभाव डाल सकता है।...
Aaj Ka Good Luck (12th June 2026): 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कर्म, धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का गुडलक और शुभ उपाय।
मेष: असमंजस वश संबंधों में चल रही अड़चने समाप्त होंगी। खान-पान पर ध्यान दें, बदहज़मी के योग हैं। मित्रों पर खर्च होगा।
शुभ उपाय: घर में साफ-सफाई बनाए रखें।
वृष: परिजनों हेतु निवेश करेंगे। मन में चल रही निराशा खत्म होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभ उपाय: गुरुजनों और शिक्षकों का सम्मान करें।
मिथुन: कुटुंबजनों संग चल रही भ्रांति खत्म होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। आर्थिक सावधानी बरतें। स्वस्थ रहेंगे।
शुभ उपाय: बुजुर्गों का सम्मान करें।
कर्क: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
शुभ उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें।
सिंह: अहंकार के मुद्दे पर चल रही झड़प शांत होगी। मित्रों से मनमुटाव बातचीत से हल होगा। अधिक क्रोध से स्वास्थ बिगड़ेगा।
शुभ उपाय: वाणी में उग्रता न आने दें।
कन्या: बड़े धन-लाभ के बाद आकस्मिक खर्च होगा। विवाद होने के योग हैं लेकिन आप सब संभालने में सक्षम होंगे। पर्यटन स्थल की सैर होगी।
शुभ उपाय: स्वभाव में आवेश न आने दें।
तुला: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। लाभ होने से प्रसन्नता होगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। आय वृद्धि होगी।
शुभ उपाय: मैं सक्षम हूं, मैं सफल हूं, मैं खुश हूं जैसे सकारात्मक संकल्प दोहराएं।
वृश्चिक: उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा।
शुभ उपाय: पक्षियों और जानवरों को भोजन दें।
धनु: मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान में गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा।
शुभ उपाय: अनुशासित जीवनशैली अपनाएं।
मकर: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। पार्टनर्स से मतभेद होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ उपाय: नेगेटिव विचारों से दूर रहें।
कुंभ: वाणी में मधुरता रहेगी। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। घर में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ उपाय: संगत अच्छी रखें।
मीन: लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। निवेश से भी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभ उपाय: हर सुबह 3 ऐसी चीजें लिखें जिनके लिए आप आभारी हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ