आज का गुडलक: इस एकादशी पर सफलता चूमेगी कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 06:55 AM

आज बुधवार दि॰ 13.12.17 पौष कृष्ण एकादशी पर सफला एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी के देव श्रीनारायण हैं। जैसे नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरुड़, ग्रहों में चंद्रमा, यज्ञों में अश्वमेध व देवों में श्रीहरि श्रेष्ठ हैं, अतः व्रतों में एकादशी श्रेष्ठ है।...

आज बुधवार दि॰ 13.12.17 पौष कृष्ण एकादशी पर सफला एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी के देव श्रीनारायण हैं। जैसे नागों में शेषनाग, पक्षियों में गरुड़, ग्रहों में चंद्रमा, यज्ञों में अश्वमेध व देवों में श्रीहरि श्रेष्ठ हैं, अतः व्रतों में एकादशी श्रेष्ठ है। इस दिन नरयाण के निमित अगरबत्ती, नारियल, सुपारी, आंवला, अनार व लौंग अर्पित करके दीपदान व रात्रि जागरण करके विधिवत पूजन किया जाता है। श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सफला एकादशी का महात्म बताते हुए कहा था की चंपावती के राजा महिष्मत का सबसे छोटा पुत्र लुंपक अति दुष्ट था। दु:खी होकर राजा ने उसे राज्य से निकाल दिया। जंगलों में भटकते हुए उसे तीन दिन तक भूखा रहना पड़ा। भूख से दु:खी उसने साधु की शरण ली। उस दिन सफला एकादशी होने के कारण उसे भोजन नहीं मिला। साधु ने उसे वस्त्रादि देकर उसका सत्कार किया। जिससे लुंपक का हृदय परिवर्तित हुआ व वो वहीं रहकर भक्ति मार्ग पर चलकर एकादशी व्रत करने लगा। महात्मा के वेश में स्वयं महाराज महिष्मत ने उसे दर्शन दिये व उसे राज पाठ सौंप दिया। शास्त्रों के अनुसार सफला एकादशी के विधिवत व्रत-पूजन से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, बाधित कार्य संपन्न होते हैं व कार्यों में सफलता मिलती है। इसीलिए इसे सफला कहते हैं।


विशेष पूजन विधि: श्रीनारायण का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीप करें, मोगरे की अगरबत्ती करें, रोली से तिलक करें, तुलसी पत्र चढ़ाएं, लौकी की खीर का भोग लगाएं, किसी माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत खीर प्रसाद स्वरूप बांट दें। 


पूजन मुहूर्त: प्रातः 09:25 से दिन 10:25 तक।
पूजन मंत्र: ॐ सत्य-नारायणाय सिद्धाय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार के कारण अभिजीत नहीं है।
आज का अमृत काल: दिन 14:08 से शाम 15:51 तक।
आज का राहु काल: दिन 12:15 से दिन 13:31 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 10:58 से दिन 12:15 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 08:25 से प्रातः 09:42 तक।

 

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: हरा।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ नारायणाय सत्यपराक्रमाय नमः ॥ 
आज का गुडलक टाइम: शाम 19:45 से रात 20:45


आज का बर्थडे गुडलक: भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए श्रीनरायाण पर केले चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: बाधित कार्य संपन्न कराने हेतु श्रीनरायाण पर चढ़ा हरा धागा कलाई पर बांधें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: हर काम में सफलता हेतु श्रीनरायाण पर चढ़ी 11 साबूत सुपारी तिजोरी में रखें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!