आपका राशिफल- 4 अप्रैल , 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Apr, 2024 08:12 AM

मेष राशि वालों आज आपका दिन ऑफिस के पेंडिग कामों में निपटाने में बीतेगा। बिजनेसमेन के नई डील हाथ लग सकती है। बच्चों के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका दिन ऑफिस के पेंडिग कामों में निपटाने में बीतेगा। बिजनेसमेन के नई डील हाथ लग सकती है। बच्चों के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। पार्टनर के साथ आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है। 

वृष राशि वालों आज आपको दिन खुशमय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोत बनने के भी योग है। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सर्तक होंगे। 

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में सहयोगियों से अच्छा साथ मिल सकता है। स्टूडेंटस फौरन जाने के बारें में सोच सकते हैं।  परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। सेहत पहले से बेहतर होती नज़र आएगी। 

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिलजुला रहने वाला है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो रुक जाए, नुकसान हो सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। अविवाहितों का विवाह आज तय हो सकता है। सिर दर्द होने के कारण नींद आने में दिक्कत होगी।

सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामन्य रहेगा। ऑफिस में काम के प्रति ध्यान की ज़रूरत है। बिजनेस मेन को अच्छा मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। बड़ी योजनाओं और बड़े विचारों पर बात होगी। परिवार में आज थोड़ी अनबन या कलह संभव है। आज आपको हल्का सा पेट-दर्द महसूस हो सकता है। 

कन्या राशि वालों आज आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज के दिन शत्रुओं से निजात मिल सकता है। आपको हर तरफ से खुशियां मिलेंगी.. कारोबार में आपको नई ऊंचाई मिलेगी। व्यापार में संतान का सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस या सहकर्मचारियों के साथ बहस हो सकती है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लवर्स में प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक ठाक ही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत से उचित परिणाम हासिल करने में सक्षम होंगे। सबके साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है। 

धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य ही होगा। घर में किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। स्टूडेंटस आज अपने परिणामों से खुश नहीं होंगे। सेहत की बात करें तो,आंखों में भी जलन की समस्या हो सकती है। 

मकर राशि वालों आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेमियों में प्यार बढ़ेगा।  रात को हल्का सा पीठ दर्द हो सकता है। 

 कुंभ राशि वालों आज आप पूरा दिन मजाक के मूड मे रहेंगे। घर में खुशहाली वाला माहोल बना रहेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें हैं,उनको सफलता मिलेगी। पाचन की समस्या दूर होगी। 

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा।  किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में उलझनें बढ़ेंगी। कारोबार में कोई बड़ी योजना सफलतापूर्वक बना लेंगे।  दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!