आपका राशिफल- 16 मार्च, 2025

Edited By Updated: 16 Mar, 2025 08:52 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बना कर रखने की ज़रूरत है। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बना कर रखने की ज़रूरत है। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सहकर्मियों से सम्भल कर रहें। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग कर सकते है, जिससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता के साथ मिलकर भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। पैसे से संबंधित लेन देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी के साथ भी कोई भी प्रॉमिस न करें। किसी दोस्त की बातों में आकर धन का निवेश न करें। व्यापार के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले भाई से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ नया सीखने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार से जुड़ी समस्या में किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यवहार में नम्रता बना कर रखें। आज मेहनत के अनुकूल ही परिणाम हासिल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। ऑफिस के काम बढ़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज किसी उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। व्यापार कर रहे जातको को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, बाहर का न खाएं।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बना कर रखें। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। तला भुना खाने के परहेज़ करें।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!