आपका राशिफल- 19 दिसंबर 2025

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 08:00 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी सदस्य के साथ भावनात्मक बातचीत मन हल्का कर सकती है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी सदस्य के साथ भावनात्मक बातचीत मन हल्का कर सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस में खर्चों पर नियंत्रण रखने से लाभ बना रहेगा। परिवार में किसी पुराने मुद्दे का समाधान निकल सकता है। घर से जुड़े फैसलों में धैर्य बना कर चलें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नई डील या संपर्क भविष्य में बिज़नेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों में खुलकर बात करने से दूरी कम होगी। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बना कर रखें। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। अपनी निजी बातें किसी से भी शेयर न करें। बाहर का खाना न खाएं, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में नेतृत्व क्षमता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कोई अधूरा काम पूरा होने के संकेत हैं। सेहत में आज शरीर थोड़ा सुस्त रह सकता है, आराम ज़रूरी है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम में बारीकियों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। कोर्ट कचहरी के मामले में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में अचानक से धन लाभ हो सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आज सौंदर्य और रचनात्मकता की ओर झुकाव हो सकता है।  सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य अच्छी खबर सुना सकता है। रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस में पहले से ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरु कर सकते हैं। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। बच्चों का प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।  सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नए आइडिया से बिज़नेस में पहचान बन सकती है। कामकाज में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। घर से बड़ों की बात को न टाले। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परिवार में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।  सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!