Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 May, 2026 08:28 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए आज मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। घर में भाई-बहन के लिए रिश्ता आ सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए आज मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। घर में भाई-बहन के लिए रिश्ता आ सकता है। बच्चे सिर्फ खेल कूद में समय व्यतीत न करें। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते है, लेकिन उन्हें पाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं पहले से कम हो जाएगी। विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। मांगलिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। विदेशों के साथ व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। तला हुआ भोजन न खाएं, पेट से सम्बंधित समस्या आ सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कानूनी कार्य से जुड़े लोगों को भाई-बहन से मदद मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज कोई फरमाइश कर सकते हैं। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, बचकर रहें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी बाहर वाले की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। भाई-बहन से चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो जाएगी। बदन दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहें जातकों को आज मन चाहे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होने के योग है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। यदि निवेश करने का सोच रहे है, तो उसके लिए भी दिन अनुकूल हैं। दूर की यात्रा कर सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि किसी से कर्ज़ लिया हुआ था, तो उसे कई हद तक उतारने में आप सफल रहेंगे। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। बच्चों की कहीं कोई बात चिंता का कारण बन सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अचानक से घर में मेहमान आ सकते हैं। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, नहीं तो काम खराब हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहें जातकों को आज मन चाहे अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होने के योग है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही परेशानियां पहले से कम होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। नौकरी कर रहे जातक आज काम को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। सिगंल जातक आज किसी से मिल सकते है, जिससे मन प्रसन्न होगा। सेहत ठीक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ