Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Oct, 2026 08:56 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। कामकाज का बोझ पहले से कम महसूस होगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आंखों से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है, नज़रअंदाज़ न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्रेमी से मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। बिज़नेस करने वालों को अधिक ध्यान से काम करने की ज़रूरत है। पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा ब्याज समेत वापस मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी की सहायता मिल सकती है। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नए व्यापारियों को अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। युवा खुद का काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। ज्यादा मसालेदार खाना खाने से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में पिताजी का सहयोग मिल सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव का सोच रहे जातकों को अपनी पसंद की कंपनी से ऑफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातक अपने परिवार से इस बारे में बात कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ