Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 May, 2026 08:43 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके फेवरबल रहेगा। कामकाज में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके फेवरबल रहेगा। कामकाज में चल रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। थकावट महसूस हो सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर निवेश करने के बारे में सोच रहे तो किसी करीबी से सलाह अवश्य ले। किसी भी तरह के विवाद में फसने से बचे। नौकरी में तरक्की का योग बन सकता है। आज शाम को दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन बहुत सुखमय रहेगा। किसी से सरप्राइज़ मिल सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हैं। आज बदन दर्द हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपका बिजी रहने वाला है। काम के चलते तनाव महसूस कर सकते हैं। परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन के लिए सेहत ठीक रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ हो सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के लिए समय अच्छा है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपको मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में दिन ठीक रहेगा। सहकर्मियों से काम में मदद मिल सकती है। खर्च ज्यादा होने की वजह से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और किसी के भी साथ झगड़े में पड़ने से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं । किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को हर काम बहुत ही ध्यान से करने की ज़रूरत है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव आ सकता है। कारोबार में फायदा होने के योग है। खुद का बिज़नेस कर रहे लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पति पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपका मध्यम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश कर सकते हैं, सावधान रहें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पेट खराब होने की संभावना है, सादा भोजन करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पार्टनर से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास का आगमन हो सकता है। समाज में आपके अच्छे कामों की सराहना हो सकती है। सिंगल जातकों की घर में शादी की बात चल सकती है। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में किसी के साथ विवाद हो सकता है, संभलकर रहें। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है। विदेश की यात्रा के योग बन सकते है। खांसी जुकाम परेशान कर सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ