आज का राशिफल- 20 मई 2026

Edited By Updated: 20 May, 2026 10:27 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। परिवार में बच्चों की तरफ से कोई खुशी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।

वृष राशि वालों आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। घर में पूजा-पाठ या किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। सेहत में पहले से सुधार महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वालों आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। खानपान में लापरवाही करने से बचें।

कर्क राशि वालों आज आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर समाधान मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के छोटे सदस्य किसी चीज़ को लेकर जिद कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन तरक्की के संकेत दे रहा है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी और रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। व्यापार में लाभदायक स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन संतोषजनक रहेगा।

तुला राशि वालों आज नई शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। युवाओं के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। बिज़नेस में नए प्रस्ताव लाभ दिला सकते हैं। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता है। निवेश से पहले अनुभवी लोगों की राय लेना फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में संयम बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह से अच्छा फायदा मिल सकता है। ऑफिस में बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज अपने काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। व्यर्थ की बातों में समय खराब करने से बचें। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा।

मीन राशि वालों आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!