आज का राशिफल- 22 जून 2026

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 08:34 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन  आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारिफ हो सकती है।  दोस्तों के साथ मिलकर भविष्य की किसी रणनीति पर मंथन संभव है। लव लाइफ में एक-दूसरे के प्रति भरोसा और पुख्ता होगा। अपने आहार और दिनचर्या को संतुलित बनाए रखें।

कर्क राशि वालों के लिए आज फायदे का दिन साबित हो सकता है। काफी दिनों से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम आज सिरे चढ़ सकता है। परिजनों का साथ मिलने से आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक सुधार के योग हैं। शारीरिक स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार नजर आएगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से पक्ष में रहेंगी। समाज में आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर आपके आइडियाज को गंभीरता से लिया जाएगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशी की खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के मामले में कोई खास परेशानी नहीं होगी।

कन्या राशि वालों का दिन आज बेहतरीन गुजरने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के नए मौके सामने आएंगे। सालों पुराने किसी दोस्त से अचानक हुई भेंट दिन को खास बना देगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल और मिठास कायम रहेगी। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी मामलों में किसी भी तरह की अनदेखी से बचें।

तुला राशि के लोगों के लिए आज उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आमदनी बढ़ाने के कुछ नए जरिए हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई कर रहे विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उम्मीद के मुताबिक फल मिलेगा। शारीरिक रूप से आप पूरी तरह फिट रहेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज खुशियों की दस्तक होगी। जॉब में प्रमोशन या आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। घरवालों के साथ मिलकर किसी तीर्थ यात्रा या देव दर्शन का प्रोग्राम बन सकता है। रोमांटिक लाइफ में दूरियां मिटेंगी और प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी कर रहे जातक खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। घर खर्च बढ़ सकता है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलकारी संकेत दे रहा है। ऑफिस में आपके कठिन परिश्रम की सराहना होगी और योग्य सम्मान मिलेगा। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो वहां से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सब बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि के लोगों को आज बेहतरीन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के आसार हैं। करियर की शुरुआत कर रहे युवाओं को कोई शानदार अवसर मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी ट्रिप या सैर-सपाटे पर जाने की योजना बनेगी। सेहत उत्तम बनी रहेगी।

मीन राशि वालों का आज का दिन बहुत ही शानदार बीतने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक प्रसंग की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। जो लोग जॉब करते हैं, उनके खाते में कोई बड़ी सफलता जुड़ने के योग हैं। लव लाइफ में प्यार और समझदारी दोनों बढ़ेंगे। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!