आज का राशिफल- 10 जुलाई 2026

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 09:18 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मिठास आएगी। निवेश करने का सोच रहे हैं तो किसी अपने से सलाह कर लें। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में अच्छा लाभ होने के योग बन सकते हैं।  अपने लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ अचानक से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी की कही बात को दिल पर न लगाएं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों को किसी बड़ी कंपनी से
ऑफर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आज तली-भुनी चीज़ों से परेहज़ रखें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आ सकती है। बेरोज़गार युवाओं को काम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज शरीर में पानी की कमी न होने दें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।। लव लाइफ में आपका पलड़ा भारी रहेगा। माता-पिता के साथ किसी बातचीत के दौरान बहस हो सकती है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है, बेहतर होगा कि आज पर्याप्त आराम करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नए व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से कम हो सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। बिज़नेस में कोई नया जोखिम उठाने से पहले सभी पहलुओं को सही से समझ लें। आज किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। सेहत सहीन रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आज किसी के भी मामले में दखल न दें, नहीं तो काम खराब हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को अच्छा सौदा मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी ज़रूरी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। आज कोई भी भारी काम न करें, कमर में दर्द हो सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैरों में दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में किसी को मिली सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी की सहायता करने का मौका मिले तो पीछे न हटें। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मिठास बनाए रखने की ज़रूरत है। युवा जातक कोई नया स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। अगर कोई बात परेशान कर रही है, तो किसी भरोसेमंद से साझा कर सकते हैं। बिज़नेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!