आज का राशिफल- 6 सितंबर 2026

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 06:01 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। घर परिवार में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर रहेगी। घर परिवार में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। बच्चों का शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से ठीक रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक संकट टल सकते हैं। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन सकते हैं। घर में किसी खुशी का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
 
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। नए लोगों से दोस्ती करने से पहले उनके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। घर में छोटी-मोटी जिम्मेदारियों को मिल-जुलकर पूरा करेंगे तो काम आसान रहेगा। आराम के लिए दिन में थोड़ा समय जरूर निकालें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। काम की तलाश करने वालों को पसंद का काम मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले सभी की राय लेना उचित रहेगा। खर्चों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर चलना आपके लिए सही रहेगा। प्रेमी से मिलने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर बातचीत हो सकती है। अधिक तनाव लेने से बचें और खुद को पर्याप्त समय दें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार करने वालों को किसी नए क्षेत्र से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। घर में बच्चों को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। धन खर्च करने से पहले बजट बना लेंगे तो बेहतर रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। परिवार में संपत्ति या घर की व्यवस्था से जुड़ी बातचीत हो सकती है। किसी महंगे सामान की खरीदारी करने से पहले उसकी उपयोगिता पर विचार करें। आज बुखार परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आपकी कार्यशैली में बदलाव की चर्चा हो सकती है। व्यापार करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। खान-पान में नियमितता बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। पैसों का निवेश से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें, बेहतर रहेगा। परिवार में आने वाले दिनों की तैयारियों को लेकर व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!