आज का राशिफल- 9 सितंबर 2026

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 01:44 AM

aaj ka rashifal

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 09 सितंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि त्रयोदशी नक्षत्र अश्लेषा रहेगा, आज का योग है शिव और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा...

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 09 सितंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि त्रयोदशी नक्षत्र अश्लेषा रहेगा, आज का योग है शिव और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ अर्पित करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस करने वालों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत पहले से ठीक महसूस होगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। घर-परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को फायदे की डील मिल सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को काम के सिलसिले में दूसरे स्थान पर शिफ्ट होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऑफिस के काम को पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन काम पूरा करने में सफल हो जाएंगे। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, आराम करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से सहायता मिल सकता है। कामकाज के दौरान गलती हो सकती है, लेकिन घबराने की जगह उसे सुधारना आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान की संगत  पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। ऑफिस में प्रेजेंटेशन या मीटिंग के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें। घर की साज-सज्जा में समय निकल सकता है। मन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो किसी अपने से बात कर सकते हैं। आंखों को आराम देने के लिए कुछ समय मोबाइल से दूरी बनाएं।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी में एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड दोबारा जांचने की ज़रूरत है। परिवार में किसी बुजुर्ग के अनुभव से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। भाई-बहन के बीच किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।। बाहर का खाना खाने से परेहज़ करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। कारोबार में ग्राहकों की प्रतिक्रिया से आपको अपनी रणनीति सुधारने का संकेत मिल सकता है। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। व्यापार में ग्राहकों के साथ व्यवहार अच्छा रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को पर्याप्त समय देना जरूरी रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। थकान को नजरअंदाज करने के बजाय दिन के बीच में थोड़ा विश्राम करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बारीकियों पर नजर रखने की आदत किसी गलती को समय रहते पकड़ सकती है। कारोबार में ग्राहकों के साथ पुराने लेन-देन का हिसाब साफ करने का मौका मिलेगा। घर में किसी सदस्य के लिए छोटा-सा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। बदलते मौसम में ठंडी चीजों का सेवन सीमित रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर में बिजली, पानी या किसी अन्य सुविधा से जुड़ी छोटी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को समझने के लिए कुछ समय अकेले बिताना अच्छा रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट का नया आइडिया आपके वरिष्ठों को पसंद आ सकता है। व्यापारियों को सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ा कोई उपयोगी सुझाव मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने के लिए घूमने जा सकते हैं। पर्याप्त नींद लें, सेहत ठीक रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!