आज का राशिफल- 11 सितंबर 2026

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 06:56 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में आपके विवाह की बात हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में आपके विवाह की बात हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माताजी के साथ घर का सामान खरीदने जा सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सरकारी पेपर की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। समय  पर सोना आपके लिए सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। पैसों से जुड़े काम समय रहते पूरे हो जाएंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का विचार बन सकता है। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें, गला खराब हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। पिता के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने का सोच सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। आज सिरदर्द परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। विदेश जाकर पढ़ने का सोच रहे हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। व्यापार के दौरान नए लोगों से मुलाकात मन कोे प्रसन्न कर सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में खुद से ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को काम मिल सकता है।  बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। किसी भी शुभ कार्य के लिए जाने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद ज़रूर लें, अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन घर खर्च पर कंट्रोल करने की ज़रूरत है। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। वाहन लेने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं किसी अनुभवी से सलाह ज़रूर लें। ऑफिस के काम में मन लगने में दिक्कत हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में समझदारी और शांति से काम लें। जीवनसाथी के लिए डेट प्लान कर सकते हैं। व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!