Edited By Sarita Thapa,Updated: 12 Sep, 2026 07:42 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातको को काम के सिलसिले में दूर देश की यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातको को काम के सिलसिले में दूर देश की यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज सिरदर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों को काम मिल सकता है। युवा नया स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। फालतू के धन खर्च से बचें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। परिवार में किसी ज़रूरी विषय पर बात हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी से कोई सूचना मिल सकती है। शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश कर सकते हैं, सावधान रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन अचानक से वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम से थोड़ी राहत मिल सकती है। बच्चे आज किसी नई चीज़ की मांग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर किसी रेस्टोरेंट पर जा सकते हैं। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन आराम करने से सब सही हो जाएगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। घर में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में नए लोगों की एंट्री हो सकती है। अगर किसी को पसंद करते हैं तो परिवार से बात कर सकते हैं। धन का निवेश से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो बेहतर रहेगा। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर कोई बात परेशान कर रही है तो किसी अपने से साझा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। समय से सोना और खाना आपके लिए ज़रूरी है, नहीं तो सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पहले निवेश किया पैसा ब्याज समेत वापस मिल सकता है। बिज़नेस में काम पहले से कहीं अधिक बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना आपके हित में रहेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। ज्यादा खर्च करने की जगह पैसा बचाने का प्रयास करें। युवा भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। मसालेदार और तीखी चीज़ों का सेवन कम रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। लंबे समय से अटके काम किसी खास की सहायता से गति पकड़ सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बदलते मौसम का असर सेहत पर देखने को मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ